Home छतरपुर आलीपुरा ग्राम मे लाइसेंस बंदूक धारियो की घर घर जाकर बंदूक एवं...

आलीपुरा ग्राम मे लाइसेंस बंदूक धारियो की घर घर जाकर बंदूक एवं कारतूस चैक करते हुऐ आलीपुरा थाना पुलिस स्टाफ ।

80
0

छतरपुर। छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन के आदेशानुसार आलीपुरा थाने के अंतर्गत अलीपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र सक्सैना द्वारा विपेन्द्र सिंह परिहार प्रधान आरक्षक, रामदास आरक्षक, आलीपुरा कस्बे के सभी शस्त्र लाइसेंस धारियो के शस्त्र घर घर जाकर चैक किए गए।
प्रधान आरक्षक परिहार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कारतूस कहीं हर्ष फ़ायर करना सख्त मना है एवं कारतूस अगर कोई शस्त्र धारी लेता है तो वह उन कारतूसो का उपयोग कहाः करता है या उसके पास कारतूस उपलब्ध होने चाहिए तथा सभी खरीदे गए कारतूस से लेकर उपयोग का कारण एवं रखे हुए कारतूसो की सभी जानकारी ली गई जिससे की कारतूसो का दुरूपयोग या किसी जगह हेराफेरी ना हो सके क्योकि प्रदेश मे कई जगह कारतूस की हेराफेरी की घटनाए हुईं है ।
शस्त्रो को प्रधान आरक्षक परिहार द्वारा अपने हाथ मे लेकर शस्त्रो का देखकर बंदूको के नंबर दर्ज कर एवं बंदूक धारियो की साथ मे लिस्ट लेकर उससे मिलान किया गया ।
कहीं कोई बंदूक या शस्त्र मे हेराफेरी तो नही है और कारतूसो के बारे मे विशेषकर जानकारी ली गई, जैसे की बंदूकधारी परम भक्त यादव से पूछा गया कि आपके पास कितने कारतूस है और कितने समय से आपने कारतूस नही खरीदे है तो समाजसेवी परम भक्त यादव ने बताया कि दसों साल से कारतूस नही खरीदे है ना मुझे कारतूस की कोई जरूरत है ।
इसी प्रकार गणेश यादव से भी शस्त्र के बारे पूछा गया , अर्जुन सिंह परिहार, सभी अलीपुरा के लाइसेंस सुदा बंदूक धारियो के घर घर जाकर बंदूक म॔गाकर जांच एवं कारतुस के बारेए पूछताछ की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here